फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, झाड़ियों में फेंका शव

विज्ञापन
गिर्राज सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
खैर थाना क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल खैर हाईवे पर मंगलवार शाम को कार चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग का टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कार सवार के साथ भेज दिया। बुजुर्ग की रास्ते में मौत हो गई। कार सवार शव को आईटीएम कालेज करसुआ के सामने झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खैर क्षेत्र के मथनागढी नगला श्योराम निवासी गिर्राज सिंह (70) मगंलवार शाम को साइकिल से दवा लेने के लिए तकीपुर गए थे। वापस लौटते समय टप्पल की तरफ से आ रही तेज स्पीड कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उसके साथ कार में बैठा दिया। रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। कार सवार शव को लोधा क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल खैर हाईवे पर आईटीएम कालेज के सामने झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। बुधवार सुबह करसुआ के लोगों ने झाड़ियों में बुजुर्ग के शव को देख पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग का एक पैर घायल था। शरीर पर पट्टी बंधी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खैर कोतवाल प्रवेश कुुमार ने बताया कि मृतक के बेटे रामफूल ने कार चालक के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें