फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः धमकाकर किशोरी से ताऊ करता था दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे ताऊ ने अकेले पाकर अपनी नाबालिग भतीजी संग दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकाकर वह बार-बार इस किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ताऊ को पकड़ कर जेल भेज दिया है। वीडियो वायरल करने वाले युवक फरार हो गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति के अनुसार एक दिन उसकी 17 वर्षीय बेटी को एकांत में पाकर आरोपी ताऊ ने दुष्कर्म किया। इसके बाद डरा-धमकाकर लगातार उससे दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने यह सब देख लिया। उसने अपने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर गभाना एमपी सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, वीडियो वायरल करने वाला युवक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें