प्रदर्शन करते नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी ।
- फोटो : CITY OFFICE
केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) ने भोजनावकाश समय में शाखा सचिव कामरेड मृत्युंजय कुमार के नेतृत्च में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और आंदोलन को गति देने को अपनी हुंकार भी भरी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य वक्ता कामरेड व सहायक महामंत्री जीके यादव ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के हित में रेलवे एक्ट अप्रेंटिस की पुरानी व्यवस्था को लागूू कर उन्हें समायोजित किया जाए। उन्होंने रेलवे के निगमीकरण, निजीकरण एवं एनपीएस को निरस्त कर ओपीएस व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग रखी।
वक्ताओं ने रेलवे में रिक्त चल रहे नॉन सेफ्टी के 50 फीसद पदों को समर्पित किया जा रहा है। यदि सरकार ने मांगों पर गौर नहीं किया तो कर्मचारियों को कड़ा आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। यहां कामरेड मृत्युजंय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष जेपी वार्ष्णेय, शाखा पदाधिकारी एसडी उपाध्याय, हरीशंकर, रौदास, नंदलाल, दिनेश, अजय बाबू, नरेश शर्मा, किरण पाल, मुस्तरिफ, सौरभ झा, धीरज यादव, प्रशांत शुक्ल, रामकृष्ण दुबे, माणिक महता, रवींद्र आदि रेलवे कर्मचारी व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।