फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नशे में धुत युवक ने पत्नी और सलहज पर धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
आरोपी महेश। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर में मंगलवार दोपहर नशे में धुत होकर आए युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी व सलहज पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के नरौरा रतनपुर का महेश किशनपुर में परिवार के साथ किराये पर रहता है और मजदूरी करता है। उसके शराब पीने की लत के कारण दंपती में विवाद हो गया। उसके बाद से उसकी पत्नी मुनेश अपने भाई के पास रह रही है। मंगलवार दोपहर महेश नशे में धुत होकर हाथ में धारदार हथियार लेकर अपने साले के घर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुन महेश की सलहज रीना बीचबचाव में आई तो उसके भी सिर पर प्रहार कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचित कर दिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घायल महिलाओं को दीनदयाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें