फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कानपुर-दिल्ली मार्ग की ट्रेनों में नो रूम के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
होली का त्योहार मनाकर अपने घरों से लौटने वाले नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होली से पहले दिल्ली-कानपुर मार्ग पर यात्रियों की भीड़ थी। अब कानपुर-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

आलम यह है कि सीटों को लेकर मारामारी के हालात हैं। रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग अपने घरों को आए थे। इससे ट्रेनों, रोडवेज बसों व निजी वाहनों में काफी भीड़ रही थी। होली के बाद कार्यस्थलों पर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे अधिक भीड़ कानपुर-दिल्ली मार्ग पर है। सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं और बैठने तक की कहीं जगह नहीं है। यात्रियों को ट्रेन के कोच में सवार होने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने होली को लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य टिकटों पर यात्रा करने की सुविधा दी है। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें