फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो : 2.60 लाख बच्चे आए सुरक्षा घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 2.60 लाख बच्चे पोलियो खुराक लेकर सुरक्षा घेरे में आ गए हैं। शुक्रवार तक 6.30 लाख बच्चों को पोलियो खुराक देने का लक्ष्य है। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु शर्मा ने नवजात को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। कोरोना के कारण दो साल बाद अभियान का आयोजन किया गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि रविवार को जनपद में 2294 केंद्रों पर 260478 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक 6.30 लाख बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार से 1427 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएगी। इसके बाद सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरकोट, इंदिरा नगर, शाहजमाल, पुष्प विहार, केके जैन एवं भुजपुरा स्थित बूथ का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि खांसी, सर्दी एवं बुखार के मरीजों की सूचना जिला सर्विलांस अधिकारी को दी जाए। इस अवसर पर डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. एमके माथुर, शरद गुप्ता, डॉ. फरहत जमाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें