फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : होली पर चुर्री व पापड़ की सजीं दुकानें

विज्ञापन
देहलीगेट से खैर अड्डे के लिए जाने वाली सड़क के किनारे चुर्री पापड़ सजी दुकानें। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
होली से पहले शहर के बाजारों व सड़क किनारे चुर्री, पापड़ की दुकानें सज गई हैं। दुकानदार मैदा, चावल का आटा, सूजी, बेसन, आलू, पापड़ और चावल की जलेबी की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, होली के बाद रमजान के लिए भी लोग विभिन्न वैरायटी के पापड़ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के रामघाट रोड, जीटी रोड, मथुरा रोड, आगरा रोड, बाईपास आदि जगहों पर लोगों ने चुर्री, पापड़ की दुकान लगाई है। मैदे की चुर्री 60 रुपये प्रति किलो, चावल की 80, सूजी की 120, सूजी बेसन की 160, चावल की जलेबी 160 और आलू के पापड़ 160 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। खास बात यह है कि चुर्री, पापड़ का अधिकांश आइटम बाजार से खरीदकर ही लोग ग्राहकों को बेचते हैं। जबकि आलू पापड़ को घर से बनाकर बेचा जाता है। दुकानदारों का कहना है कि यह आलू पापड़ लोग बहुत पसंद करते हैं। अभी होली और इसके बाद रमजान में आलू पापड़ की काफी सप्लाई होती है।
विज्ञापन

- चुर्री, पापड़ की औसतन बिक्री होती है। जबकि घर से बने आलू पापड़ की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। - विजय कुमार, खैर अड्डा।
- मसाला आलू पापड़ को लोग पसंद करते हैं। चाय नाश्ते के लिए विभिन्न मोहल्ले के लोग चुर्री पापड़ खरीदकर ले गए हैं। - राहुल सक्सेना, देहलीगेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें