फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 हजार 333 दीपकों से जगमगाया अचल सरोवर

विज्ञापन
अचलताल गिलहराज हनुमान मंदिर में देव दीपावली पर दीपों से स्वास्तिक बनाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज हनुमान मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। महंत योगी कौशलनाथ के सानिध्य में मंदिर के सेवादार, समाजसेवी संगठन और श्रद्धालुओं ने 33 हजार 333 दीपक जलाए तो मंदिर के साथ अचल सरोवर जगमगा उठा। दीपकों के साथ रंगोली, पताकाएं और सतरंगी रोशनी के बीच लोगों में सेल्फी लेने की होड़ रही। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बच्चों ने मन मोहा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आस्था डांस एकेडमी ने की। गणेश वंदना और शिवतांडव समृद्धि, परिधि, नंदनी व मान्या ने प्रस्तुत किया। महाआरती पंडित अमित झा, पंडित कृष्णा चंद्र शर्मा, पंडित विक्रम शर्मा ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक संजीव राजा, विधायक अनिल पाराशर, भाजपा नेता मानव महाजन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, अन्नू आजाद, कांग्रेस नेता मनोज सक्सेना, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सुनील कौशल महाराज शामिल हुए। आरती स्थल को द डेजीनर आर्टिस्ट ग्रुप ने पोस्टर और रंगोली से सजाया।
पूर्वी अचल सरोवर की साज-सज्जा सुबीर रॉय मित्र मंडल ने की। अचलेश्वर युवा समिति ने महाआरती घाट, गणेश मंदिर एवं वाल्मीकि घाट को सजाया। सर्व शक्ति संस्थान के संतोष कुमार व बालाजी ग्रुप के विनोद बालाजी व उनकी टीम ने पूर्वी परिक्रमा मार्ग , हनुमान सेना के सेंकी पंडित ने परिक्रमा मार्ग, अचल रक्षक दल के डॉ. मुकेश शर्मा ने आरती घाट सजाया। शिवसेना ने अचलेश्वर पूर्वी परिक्त्रस्मा मार्ग, गोमुख, सीताराम घाट पर दीपक जलाए। मेरा अधिकार एनजीओ ने अचल गुमटी व हिंदू युवा वाहिनी ने भगवा झंडियां लगाईं।
विज्ञापन

राघव सेना ने गिलहराज मंदिर परिसर को सजाया। राधे-राधे वुमन क्राफ्ट संस्था की युवतियों ने मंदिर के अंदर रंगोलियां बनाईं। घाटों पर दीपक की सुरक्षा व्यवस्था अलीगढ़ हेल्पलाइन व चिरंजीवी भव संस्था ने निभाई। इस मौके पर डॉ. मुकेश शर्मा, राज सक्सेना, प्रशांत समाधिया, तुषार माथुर, संतोष, डॉ. सुबीर रॉय, विपिन सारस्वत, अमित सोनी, कामिनी उपाध्याय, कनुप्रिया चौहान, शिवाशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें