फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पशु व्यापारी की हत्या में नामजद ससुरालियों को क्लीनचिट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरिस रोड चौराहे पर रोडरेज में पशु व्यापारी कमाल खां की हत्या में नामजद ससुरालियों की नामजदगी हटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर खुद कमाल के परिवार की ओर से लिखित सहमति दे दी गई है। यह प्रक्रिया एक दो दिन में पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

देहली गेट ख्वाजा चौक के पशु व्यापारी कमाल खां की शुक्रवार देर रात मैरिस रोड चौराहे पर हत्या की गई थी। यह घटना उस समय हुई, जब कमाल अपने बेटे व पड़ोसी किशोर को लेकर घूमने निकले थे। घटना की जांच में उजागर हुआ था कि कार सवार विनीत निवासी अतरौली ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से शराब के नशे में धुत ने रोडरेज में इस घटना को अंजाम दिया था। इसी क्रम में विनीत की पीएसी स्थित पेट्रोल पंप के पास से भागते समय गिरफ्तारी कर ली गई। मगर, उससे पहले कमाल के परिवार की ओर से उसके ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पत्नी के अलावा आठ साले नामजद किए गए। इधर, जब परिवार को विनीत की गिरफ्तारी और हत्या के साक्ष्य पुलिस स्तर से दिखाए गए तो वे संतुष्ट हो गए।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मामले में खुद परिवार की ओर से नामजदों के नाम निकाले जाने के संबंध लिखित सहमति दे दी है। अब यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक दो दिन में औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी। इधर, रविवार को हाजी जहीर व मेयर मो.फुरकान भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन

सीसीटीवी लगातार बन रहे पुलिस के मददगार
यह पहली घटना नहीं है, जब पुलिस को किसी बड़ी घटना में सीसीटीवी मददगार बन हों। इससे पहले शहर में हुईं ज्यादातर बड़ी घटनाओं में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरे मददगार बने हैं। इसमें अगर इस साल के अपराध की बात करें तो एटा चुंगी के सरोज नगर में सराफ के घर लूट व पत्नी की हत्या में, क्वार्सी बाईपास से बच्चा चोरी के मामले में, पिछले दिनों छर्रा अड्डा से बच्चे के अपहरण में, कलेक्ट्रेट के पास मोबाइल व्यापारी से लूट में पुलिस को इसी सीसीटीवी से खुलासे में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें