फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डीएस के राजकुमार, एसवी के अरुण कुमार व टीआर की प्राचार्या होंगी शर्मिला

विज्ञापन
डॉ. राजकुमार वर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. रामकुमार वर्मा, एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता व टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा होंगी। जल्द ही ये सभी अपना कार्यभार संभालेंगे, क्योंकि उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के आदेश का इंतजार है। पिछले महीने उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अनुदानित अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त प्राचार्य पदों का परिणाम जारी किया था। अब चयनित प्राचार्यों को महाविद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता होंगे, जो राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रहने के साथ संभल जिले के एक महाविद्यालय में प्राचार्य रह चुके हैं। फतेहपुर निवासी डॉ. गुप्ता ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस समय कॉलेज के प्राचार्य का जिम्मा डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय संभाल रहे हैं। डीएस कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. राजकुमार होंगे, जो वर्तमान में आगरा कॉलेज आगरा के भौतिक विज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वह आजमगढ़ के हैं, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा आजमगढ़ में हुई है, उन्होंने गाजियाबाद में उच्च शिक्षा हासिल की है। डॉ. वर्मा ने बताया कि जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे, उन्हें आदेश का इंतजार है। इस समय डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश हैं। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा होंगी। वह एसवी कॉलेज में बीएड विभाग की अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में कार्यभार ग्रहण करेंगी। वर्तमान में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता हैं। इसी क्रम में डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. इंदु वार्ष्णेय हाथरस के आरडी गर्ल्स महाविद्यालय की प्राचार्या होंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह कार्यभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें