फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कई लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी के वार्ड संख्या 10 के वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार की पहल पर बहुजन समाज पार्टी के नेता शिशुपाल सिंह के साथ कई लोगों ने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ये सभी लोग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए। विवेक बंसल ने सभी का फूल माला के साथ स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में शिशुपाल सिंह, सतीश गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सैनी, अरुण कुमार, रवि कुमार, वसीम खान, पन्नालाल, निरोत्तम, राजा, गंगा आदि थे। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष शाहिद खान, जितेन्द्र सिंह, बिरजू जाटव, सय्यद कादिर अली, आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें