फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 2200 निजी बसों को होगा ढाई करोड़ से अधिक का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में 2200 निजी बसों से लोगों को लाया गया था। इनके भुगतान की कार्रवाई शुरू हो गई है। अभी तक अनुमानित ढाई करोड़ से ऊपर के भुगतान का अनुमान लगाया गया है। इन बसों में अलीगढ़ मंडल के साथ-साथ बुलंदशहर, गाजियाबाद, कौशांबी, आगरा, मथुरा से भी कई बसें शामिल थीं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते मंगलवार को लोधा क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास और डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड की प्रगति समीक्षा की थी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जहां रोडवेज से 400 बसें 96 लाख रुपये के खर्च पर पहुंची। वहीं 2200 निजी बसें लगभग ढाई करोड़ रुपये में पहुंची हैं। इनके भुगतान की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रत्येक बस को कम से कम औसतन दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि भुगतान किलोमीटर के हिसाब से बन रहा है। जिसके अनुसार दस हजार रुपये से नीचे एक भी बस नहीं चली है। बड़ी बस का 48 रुपये और छोटी बस का 42 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें