फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रमुख बैंकों पर पुलिस का चार करोड़ 16 लाख का ‘कर्ज’

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

लोगों की मददगार के रूप में पहचानी जाने वाली पुलिस आज अपना रुपया नहीं वसूल पा रही है। इसे लेकर लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। मगर सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस का यह रुपया किसी और पर नहीं, बल्कि सभी को रुपया का आदान-प्रदान करने वाली बैंकों पर है। जिले की चार बैंक शाखाओं पर पुलिस गारद का 4 करोड़ 16 लाख 49 हजार 432 रुपया ‘कर्ज’ है। पुलिस स्तर से लगातार इन्हें नोटिस के रूप में सूचनाएं भेजी जा रही हैं। जब सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी ने एसपी यातायात को नोडल बनाकर यह निर्देश दिए हैं कि बैंक अधिकारियों से वार्ता कर यह रुपया जल्द से जल्द वसूला जाए।
बैंकों की करेंसी चेस्ट वाली शाखाओं पर पुलिस गारद ऑन डिमांड लगी हुई हैं। इनमें चार बैंकों पर पुलिस का रुपया बकाया है। इनमें एसबीआई मुख्य शाखा, अतरौली एसबीआई शाखा, पीएनबी रेलवे रोड व केनरा बैंक समद रोड शाखा शामिल हैं। एसपी यातायात सतीश चंद्र के अनुसार इन चारों बैंकों पर यह गारद ऑन डिमांड लगी हुई हैं। जिनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इन्हें पूर्व में कई नोटिस भेजे गए हैं। बैंक अधिकारियों से वार्ता के बाद अगर रुपया नहीं मिला तो बैंकों से गारद हटाने और जिलाधिकारी के जरिये वसूली नोटिस जारी कराने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

- जिला पुलिस का कुछ बैंकों पर काफी रुपया बकाया है, जिसकी वसूली के लिए एसपी यातायात को निर्देशित किया गया है। वे बैंक अधिकारियों से वार्ता कर रुपया वसूलेंगे।
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
- करेंसी चेस्ट जिन बैंक शाखाओं पर होते हैं, वहां ऑन डिमांड गारद लगी हुई हैं। रहा सवाल बकाए का तो इस विषय में जानकारी नहीं है, जानकारी करके ही कुछ बताया जा सकेगा।
- अनिल कुमार, लीड बैंक मैनेजर
पुलिस गारद के देय बिल
1-एसबीआई मुख्य शाखा अलीगढ़ पर (1.4.19 से 31.08.20 तक) कुल- 7202056.00
2-एसबीआई शाखा अतरौली अलीगढ़ पर (1.7.15 से 31.12.20 तक) कुल-18581583.00
3-पंजाब नेशनल बैंक रेलवे रोड अलीगढ़ पर (1.1.21से 30.6.21 तक ) कुल-2673066.00
4- केनरा बैंक समद रोड अलीगढ़ पर (1.1.19 से 30.6.21) कुल 13192727.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें