फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पिंक सिटी की तर्ज पर एक ही रंग में रंगेंगे महानगर के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर महानगर के मुख्य मार्गों से सटे भवन एक ही रंग में नजर आएंगे। एक भी जर्जर भवन नहीं दिखाई देगा। शासन ने महायोजना 2031 के क्रियान्वयन से पूर्व अनुरक्षण एवं मरम्मत उपविधि 2021 लागू करने के आदेश दिए हैं। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के सुनियोजित विकास के लिए महायोजना 2031 के कवायद चल रही है। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि योजना में प्राधिकरण मुख्य मार्गों में बने भवनों के स्वामियों को रंग सुझाएगा। इसके बाद भवन स्वामी को खुद अपने स्तर से मरम्मत एवं रंगाई पुताई का काम कराना होगा। अगर भवन स्वामी घर के बाहर के हिस्से को नियमों के तहत मरम्मत नहीं करता है तो फिर विकास प्राधिकरण यह काम कराएगा। इसके एवज में सभी भवन स्वामियों से वसूली की जाएगी। प्रदेश सरकार की तरफ से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण इस आदेश को बोर्ड की बैठक में स्वीकृति देगा। इसके बाद शहर में काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें