फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः फरक्का एक्सप्रेस में सीट को लेकर युवक को पीटा, लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरक्का एक्सप्रेस में शुक्रवार को युवक से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। युवक का आरोप है कि उसे मारपीट कर ट्रेन से फेंक दिया गया। जैसे-तैसे वह राहगीरों की मदद से अलीगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचा। इस मामले में अभी तक आरपीएफ या जीआरपी को कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हामिद शेख निवासी मालदा टाउन, पश्चिम बंगाल ने बताया कि वह गाजियाबाद में मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह फरक्का एक्सप्रेस में घर जाने के लिए सवार हुआ था। सीट को लेकर ट्रेन में कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद में उसके साथ मारपीट की गई। मोबाइल लूट लिया और बैग छीन लिया, जेब में रखे चार हजार रुपये भी निकाल लिए गए। अलीगढ़ क्षेत्र में ट्रेन के धीमा होने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। किसी प्रकार से राहगीरों की मदद से वह मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचा। हालांकि वह उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल से चला गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीएस तोमर ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस में इस प्रकार की घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। इधर, जीआरपी प्रभारी अब्दुल मोईज ने बताया कि स्टेशन पर पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना की कोई जानकारी नहीं दी है। घटनास्थल से लेकर स्टेशन तक सीसीटीवी फुटेज में भी इस तरह की किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बहरहाल जांच जारी है। पीड़ित को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें