फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर झुलसा

विज्ञापन
करंट से झुलसा मौनू। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना सासनी गेट के मोहल्ला सराय हरनारायण में 11000 वोल्टेज की बिजली की लाइन की चपेट में आकर एक बच्चा 15 वर्षीय मोनू झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय हरनारायण में हाईटेंशन बिजली लाइन घरों की छतों के ऊपर से होकर गुजर रही है। किसी-किसी मकान की छत से तार और छत की दूरी बहुत कम रह जाती है। स्थानीय संजू सैनी ने बताया के मोनू के पिता महेंद्र मजदूरी आदि का काम करते हैं। शनिवार को मोनू घर की छत पर गया था। वहीं पर वह बिजली लाइन की चपेट में आ गया। उसका चेहरा जल गया है। उसे आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें