फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और तेल दामों में बढ़ोत्तरी पर भड़के सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महामारी के चलते बंद हुए उद्योग धंधे, बढ़ रही महंगाई, सरकार की नीतियों की विफलता के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी और नेता जिला अध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर गिरीश यादव ने कहा कि महामारी के चलते सरकार द्वारा आनन-फानन जो भी कदम उठाए गए वह पूरी तरह गैर जिम्मेदारी भरे थे। इससे आर्थिक स्थिति चरमरा कर रह गई। गरीब अपनी आजीविका भी नहीं अर्जित कर सका। मध्यवर्ग की नौकरियां छूट गईं। पूरे समाज का चक्र गड़बड़ा गया। इसका बहुत बड़ा असर बड़े, छोटे व मध्यम दर्जे के उद्योग धंधों पर भी पड़ा। इनके माध्यम से जिन कामगारों को रोजगार मिलता था, वह भी संकट में आ गए। इसके बाद भी सरकार की तानाशाही की पराकाष्ठा यह है कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा बढ़ोतरी की जा रही है। इससे उत्पादों की माल ढुलाई का मूल्य बढ़ जाएगा। जिसका सीधा असर उत्पाद महंगे होंगे।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने मांग की कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मूल्यवृद्धि को वापस ले। इसके अलावा भीषण गर्मी में दिन प्रतिदिन जो बिजली संकट बढ़ रहा है उसके लिए उपाय किए जाएं। इस अवसर पर पूर्व सांसद और वरिष्ठ सपा नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी, गुड्डा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, शहजाद अल्वी, मनीष शर्मा, आरती सिंह, नूर अब्बासी, मुकेश कुमार, सलमान सलमानी, बाल कृष्ण यादव, रवि सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें