फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज की ऑक्सीजन व्यवस्था हांफने की कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश और प्रदेश में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी ऑक्सीजन कमी होने की आहट सुनाई देने लगी है। इस संबंध में मंगलवार को जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने जिला प्रशासन के साथ बैठक भी की। जिसमें मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के पास खुद के दो ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट हैं। इसके अलावा टीबी एंड रेस्पिरेट्री डिसीस डिपार्टमेंट जिसमें कोविड-19 वार्ड भी बना हुआ है, उसके लिए अस्थाई रूप से एक प्लांट और बना दिया गया है। एक नया प्लांट और जेएन मेडिकल कॉलेज में निर्मित हो रहा है। इसके बाद भी ऑक्सीजन कि यह आपूर्ति मरीजों की बढ़ती संख्या के सामने बौनी साबित होती हुई दिखाई दे रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि इस समय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में 200 से अधिक मरीज भर्ती हैं। जिसमें 170 को ऑक्सीजन दी जा रही है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 वार्ड में 42 मरीज भर्ती हैं। ट्रामा सेंटर में जो मरीज भर्ती हैं उनमें से जिसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनको कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
इस तरह मेडिकल कॉलेज में क्षमता से अधिक ऑक्सीजन की खपत मरीजों के लिए हो रही है। यही सब हालात के संबंध में मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने उनको पूरा भरोसा दिलाया है कि किसी भी प्रकार का अवरोध ऑक्सीजन की आपूर्ति में पैदा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

सावधानी और सामाजिक दूरी ही बचाव का एकमात्र उपाय : प्रिंसिपल
महामारी को लेकर जिस प्रकार के हालात इस समय है, उसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि सावधानी और और सामाजिक दूरी ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है।
इस समय जो स्थिति है वह कम्युनिटी स्प्रेड की बन रही है। हालात और जटिल हुए तो मौजूदा स्वास्थ्य संसाधन ऐसे नहीं हैं कि वह लाखों की आबादी के लिए पर्याप्त साबित हो सकें। लोगों का स्वयं सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें