फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा साल बाद चालू हुई 46 साल पुरानी 110 मेगावाट यूनिट

विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की सात नम्बर यूनिट में काम शुरू हुआ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

हरदुआगंज तापीय परियोजना, कासिमपुर में 46 वर्ष पुरानी 110 मेगावाट की सात नंबर यूनिट में सवा साल बाद शुक्रवार को उत्पादन ट्रायल शुरू हो गया। जनवरी 2020 में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर बिजली उत्पादन की ऐसी छोटी यूनिटों को प्रदूषण का हवाला देकर बंद करा दिया गया था, लेकिन हाल ही में इनको वर्ष 2025 तक चलाने का निर्देश दिया गया है। एक दो दिन में ये पूर्ण क्षमता से उत्पादन करने लगेगी। इसके साथ ही 250 मेगावाट की 9 नंबर यूनिट में बिजली उत्पादन हो रहा है। इस तरह वर्तमान में पॉवर हाउस में दो यूनिटों से 360 मेगावाट बिजली बनी रही है। जुलाई में जब चारों यूनिट अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन करेंगी तो यहां पर 1270 मेगावाट बिजली बनने लगेगी।
नई बनी 660 मेगावाट की यूनिट में वाष्पीकरण हो रहा है। ये यूनिट मई में सिंक्रोनाइज होगी और जुलाई तक उत्पादन पर आएगी। 250 मेगावाट की 8 नंबर यूनिट में भी मरम्मत के बाद उत्पादन मई तक शुरू होने की उम्मीद है। सबकुछ ठीक रहा तो जुलाई तक प्लांट पूरी क्षमता के साथ बिजली का उत्पादन करने लगेगा, जिससे यहां की चार यूनिटों में लगभग 1270 मेेगावाट बिजली पैदा होगी।
विज्ञापन

110 मेगावाट की सात नंबर यूनिट को वर्ष 1975 में बीएचईएल ने लगाया था। वर्ष 2010 में इसको आधुनिक मशीनों से लैस कर इसकी क्षमता 110 से 120 मेगावाट करने का काम शुरू हुआ। इस कारण ये वर्ष 2014 तक बंद रही और क्षमता भी नहीं बढ़ाई जा सकी। वर्ष 2015 में ये दोबारा चली और 2020 की शुरुआत तक उत्पादन हुआ। जनवरी 2020 में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देश की ऐसी सभी छोटी यूनिटों को बंद करने का निर्देश दिया, जिसमें कोयले से बिजली उत्पादन हो रहा था। इसका कारण प्रदूषण को बताया गया था। हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन यूनिटों को वर्ष 2025 तक चालू करने का नया निर्देश दिया है, जिसके बाद यहां उत्पादन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

110 मेगावाट की सात नंबर यूनिट 46 वर्ष पुरानी है। इसे बृहस्पतिवार से सिंक्रोनाइज किया गया है। एक दो दिन में ये उत्पादन पर आ जाएगी। नई 660 मेगावाट यूनिट और 250 मेगावाट की आठ नंबर यूनिट के चालू होने के बाद यहां लगभग 1270 मेगावाट का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
- रवींद्र कुमार वाही, महाप्रबंधक हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर।
वर्तमान विद्युत उत्पादन की स्थिति
1- 110 मेगावाट की 7 नंबर यूनिट में उत्पादन शुरू
2- 250 मेगावाट की 9 नंबर यूनिट में उत्पादन जारी
3- 250 मेगावाट की 8 नंबर यूनिट में मरम्मत, मई में होगी चालू
4- 660 मेगावाट की नई यूनिट में वाष्पीकरण, जुलाई तक होगी चालू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें