फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला कपड़ा कारीगर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय हकीम में रहने वाले कपड़ा कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बन्नादेवी पुलिस के मुताबिक, सराय हकीम के सराय लवरिया का 25 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र भोला शंकर पहले दिल्ली में कपड़ा फैक्टरी में कारीगर था। पिछले वर्ष दीपावली पर महामारी के दौर में काम छूटने के चलते वह घर पर आया और इसके बाद दिल्ली नहीं गया। वह शहर में ही जो काम मिलता था, वह कर लिया करता था।
उसकी शादी देहली गेट के मोहल्ला नगला मेहताब की रहने वाली पूजा से हुई थी। मंगलवार को रोहित अपने मकान में दूसरी मंजिल पर था। दोपहर में उसका शव फंदे से लटका मिला। उसके हाथ बंधे थे। शव मिलने के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्या करने के बाद उसको खुदकुशी की शक्ल देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें