फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के छह चौराहे बाईं ओर मुड़ने के लिए ट्रैफिक लाइट से मुक्त रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाए जाने के बाद बाईं तरफ मुड़ने का संकेतक न होने की समस्या को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने शहर के छह प्रमुख चौराहों को बाईं ओर मुड़ने के लिए ट्रैफिक लाइट से मुक्त का निर्देश दिया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए फेस रिकॉग्निशन सिस्टम को अपडेट करने और चोरी वाहनों का डाटा फीड कराने के निर्देश दिए हैं ताकि एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडिंग) सिस्टम के जरिये चोरी हुए वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नगर निगम परिसर पहुंचकर इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस कमांड कंट्रोल रूम के माध्यम से विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरे और सिस्टम के माध्यम से निगरानी की जाती है। जब से कैमरे लगे हैं, तब से वाहन चालकों की एक समस्या यह थी कि चौराहों पर बाई और मुड़ने के लिए ट्रैफिक लाइट संकेत नहीं करती थी। जिससे बाईं ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी वहां रुकना पड़ता था, जिससे चौराहे पर यातायात जाम की समस्या हो जाती थी।
इस पर एसएसपी ने छह चौराहों को लेफ्ट कट फ्री करने का निर्देश दिया है, इनमें दुबे का पड़ाव, तहसील तिराहा, क्वार्सी चौराहा, ओएलएफ तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा और किशनपुर तिराहा शामिल हैं। साथ ही सड़क से गुजर रहे आपराधिक किस्म के लोगों की धरपकड़ के लिए कैमरों में इनबिल्ट फेस रिकॉग्निशन सिस्टम को भी अपडेट करने का फैसला लिया है। इसके तहत अपराधियों का डाटा पहले से ही फीड होगा, जब वह वहां से गुजर रहे होंगे तो कंट्रोल कमांड में बैठे स्टाफ को इसका संकेत मिल जाएगा। साथ-साथ ऑटोमैटिक नंबर प्लेट को रीड करने के सिस्टम की भी शुरुआत की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से चोरी किए गए वाहनों की पहचान की जा सकेगी। इसके लिए एसएसपी ने पिछले पांच वर्षों में चोरी हुए सभी वाहनों का डाटा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम में फीड करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र, स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर के अधिकारी अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें