फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति में फंसा चकबंदी लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंजूरगढ़ी के लेखपाल कुमरपाल सिंह का आय से अधिक संपत्ति मामले का अभी निपटारा नहीं हुआ है। वहीं, चकबंदी लेखपाल भी आय से अधिक संपत्ति मामले में फंस गया है। उसकी शासन में शिकायत हुई है। शासन ने चकबंदी आयुक्त को जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बन्नादेवी इलाके के जीटी रोड निवासी केशव ने मुख्य सचिव से चकबंदी लेखपाल की शिकायत की है। आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले केशव ने डीएम से भी इस मामले में शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम ने जांच कराई। जांच चकबंदी अधिकारी ने की तो उसमें सामने आया कि लेखपाल के पास तीन मंजिल मकान होने के साथ ही अन्य संपत्ति भी है। लेखपाल से जवाब तलब हुआ। मगर, उसने जवाब नहीं दिया। इस पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। अब फिर से शिकायकर्ता ने शिकायत शासन में करते हुए आरोप लगाए हैं।
लेखपाल कुमरपाल सिंह की पत्रावली डीएम के पास पहुंची
आय से अधिक संपत्ति मामले में विजलेंस जांच में फंसे कोल तहसील के मंजूरगढ़ी इलाके के लेखपाल की पत्रावली अब डीएम चंद्रभूषण के पास पहुंच गई है। नायब तसीलदार मनीष कुमार ने पत्रावली सौंपी है। अब डीएम इसमें आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें