किसी मरीज को लेकर कोई राजनीतिक मामला बनने पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आने जैसी स्थिति फिर पैदा न हो, इसके लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन से अपनी चिंता जाहिर की है ।
एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि हाथरस की अनुसूचित जाति की बिटिया को देखने के लिए चंद्रशेखर आजाद रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इससे वहां पर बुरी तरह अव्यवस्था पैदा हो गई थी। महामारी के समय इस प्रकार अस्पताल के अंदर लोगों का इकट्ठा होना न सिर्फ अन्य मरीजों बल्कि अस्पताल आने वालों के लिए भी गंभीर खतरा होता है। मेडिकल कॉलेज में संक्रमण न फैले इस का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। हालांकि हाथरस की बिटिया को दिल्ली रेफर कर दिया गया है लेकिन अन्य मरीजों, महामारी की स्थिति और भविष्य में ऐसे हालात को लेकर इस संबंध में जिला प्रशासन को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।