फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ रिजर्वेशन काउंटर से हो रही टिकट बिक्री, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर हो रहा सामाजिक दूरी का उल्लंघन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना काल में रेलवे ट्रेनों के संचालन में एहतियात बरत रहा है। मगर, निचले स्तर के कर्मचारी अपनी मनमानी के चलते यात्रियों के बीच कोरोना को दावत दे रहे हैं। जंक्शन के आरक्षित टिकट केंद्र पर वर्तमान में सिर्फ एक काउंटर का संचालन सुबह और शाम के समय किया जा रहा है। टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी के चलते यह काम हो रहा है।
विज्ञापन

टिकट बुक कराने आने वाले लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा है। लोगों को घंटों लाइन में लगकर टिकट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एनसीआर के प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ केशव त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में वहां के स्थानीय अधिकारियों से वार्ता करने पर पता लगा कि वहां स्टाफ की कमी के चलते काउंटर को बंद कर दिया गया है। बाकी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना और यात्रियों की सहूलियत के लिए काम करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें