फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूमने पर आठ पुलिस कर्मियों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौर में भी लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार से बिना मास्क घूम रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आठ ऐसे पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए हैं, जो बिना मास्क लगाए बाजार में घूम रहे थे। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक पुलिस जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें मास्क का इस्तेमाल कराने के लिए सख्त कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिसकर्मियों को भी मास्क लगाना जरूरी है। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी चेकिंग में चालान के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत बृहस्पतिवार को आठ पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए हैं। लोगों से अपील है कि वह पुलिस का सहयोग करें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए बिना मास्क लगाए घरों से बाहर न निकलें और दो गज की सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें