बेटे को थाना बुलाने की बात सुनकर थाना दादों के गांव ततारपुर समेंना निवासी एक वृद्धा की सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्धा का विसरा संरक्षित कर लिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा की उसकी मौत कैसे हुई।
लोगों ने बताया कि रामढकेली देवी (75) पत्नी स्व. चंपाराम के बेटा दिनेश व गांव के श्रीपाल सिंह से मंगलवार शाम को धान की पौध उखाड़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस रामढकेली केबेटे को थाने बुलाने की कहकर चली गई। बेटे को थाने बुलाने की बात सुनकर वृद्धा की सदमे से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।