फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी : लॉकडाउन में भी खुले सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विकासखंड जमा के बहादुरपुर स्कूल में बच्चों को पढ़ाई कराते अध्यापक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आखिरकार, अमर उजाला ने 7 मई के अंक में जो लॉकडाउन में सरकारी स्कूल खुलने का अंदेशा जताया था, वह बृहस्पतिवार को सच निकला। हालांकि, बुधवार को बीएसए स्कूल खुलने की बात से इनकार कर चुके थे। स्कूल खुलने से प्रधानमंत्री के 17 मई तक लॉकडाउन के आदेश की भी खुलेआम धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन

हर ब्लॉक में 15 से ज्यादा रेमेडियल क्लास के लिए स्कूल खोले जाने के लिए बाकायदा रणनीति बनी है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को जवां ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर खुुला। बच्चे भी आए। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। इससे पहले लॉकडाउन में स्कूल खोले जाने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह व जिला मंत्री मुकेश सिंह विरोध जता चुके थे। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का कहना है कि स्कूल खोलने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। किसके आदेश पर स्कूल खोला गया है, इसकी जांच करायी जाएगी। दोषी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें