फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन ही कर रहा था मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में लगे मोबाइल टावर से 19 अप्रैल की रात को हुई बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने टेक्नीशियन को ही जेल भेज दिया है। टेक्नीशियन ने कंपनी के पूर्व ड्राइवर व उसके साथी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेेही पर 18 बैटरी बरामद की हैं। वहीं, ड्राइवर व उसके साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक संगम विहार कॉलोनी में लगे एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर से 19 अप्रैल की रात को बैटरी चोरी हुईं थीं। इस मामले में टेक्नीशियन प्रमोद कुमार पुत्र भगवानदास निवासी मौ. चौधरी खेल कस्बा, डिबाई, बुलंदशहर व हाल निवासी एचआईजी 76, स्वर्ण जयंती नगर ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान संगम विहार के लोगों सेे मिली जानकारी के मुताबिक टेक्नीशियन को वारदात वाली रात टावर के पास देखा गया था। इस पर उसके मोबाइल फोन की लोकेशन खंगाली गई। लोकेशन में भी वह 19 अप्रैल की रात को संगम विहार में ही पाया गया। इसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए उठाया गया।
पूछताछ में उसने वारदात को कुबूल कर तालानगरी स्थित एक मकान से 18 बैटरी बरामद कराईं। आरोपी ने बताया कि उसने खुद को बचाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। इस वारदात में कंपनी का पूर्व ड्राइवर गौरव निवासी ढोलना, कासगंज और उसके एक साथी ने भी साथ दिया था। इंस्पेक्टर क्वार्सी के मुताबिक गिरफ्तारी आरोपी प्रमोद को जेल भेज दिया है। गौरव व उसके साथी की तलाश जारी है। खुलासा करने वाली टीम में एसएसआई राजीव कुमार, एसआई अभय शर्मा (प्रभारी सर्विलांस) एसआई रनवीर सिंह, कांस्टेबल कुंवरपाल, भारत कुमार, अंकित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें