फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को पोल से करंट लगने पर हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में सोमवार देर शाम को एक छह साल के बच्चे को विद्युत पोल से टूटी बिजली की लाइन से करंट लगने के बाद बवाल हो गया। गांव में लाइन को ठीक करने आए विद्युत विभाग के कर्मचारियों और गांव वालों में एक घंटे तक मारपीट होने के साथ ही ईंट-पत्थर फेंके गए। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने जैसे-तैसे मामले को संभाला। भाग खड़े हुए हमलावरों की छह बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही करंट से झुलसे बच्चे व मारपीट में घायल उसके पिता को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वाकये के मुताबिक, मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र किशोरीलाल का छह साल का बेटा अमन घर केे बाहर खेल रहा था। इसी दौरान विद्युत पोल से लाइन टूटकर गिर पड़ी। लाइन से चिपकने के चलते बच्चा गंभीर रुप से झुलस गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बच्चे को अस्पताल भेज हंगामा काट दिया। सूचना पर लाइन को ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मी पहुंचे। गांव वालों की उनसे भिड़ंत हो गई। कर्मचारियों ने पला एसी गांव से अपने 40 से 50 समर्थकों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट-पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पला एसी से आए समर्थक अपनी बाइक छोड़ भाग गए। मौके से पुलिस ने उनकी छह बाइक कब्जे में ले लीं। मारपीट में घायल धर्मेंद्र को जेएन मेडिकल कालेज भेजा। इसके साथ ही बच्चे को भी उपचार के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर सुरेशचंद के मुताबिक गांव में तनाव का माहौल है। फोर्स तैनात कर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें