फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: शहर मुफ्ती ने कहा- मस्जिदों में ज्यादा देर तक न रुकें नमाजी

Thu, 26 Mar 2020 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मस्जिद (फाइल फोटो) - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि मस्जिदों में ज्यादा देर तक नमाजी न रुकें। अपने घरों से नमाज पढ़ने के लिए जानमाज भी लाएं, जो संक्रमण से बचाव का मुफीद तरीका होगा।

विज्ञापन


शहर मुफ्ती ने कहा कि मस्जिदों में जमात के दौरान बनने वाली सफों के बीच एक मीटर से ज्यादा दूरी होनी चाहिए। हालांकि, जमात के दौरान एक-दूसरे नमाजी के बीच जगह खाली होनी चाहिए। जमात की नमाज पढ़ने के बाद कोशिश करें कि बाकी सुन्नत, नफ्ल की नमाज घर पढ़ें।

उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक एहतियात बरतने की खास जरूरत है। आज की दिक्कतें, कल राहत में तब्दील हो सकती है। शहर मुफ्ती ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद जो हालात बन गए हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद सभी को अपने हिसाब से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जो लोग राशन सामग्री की कालाबाजारी कर रहे हैं। सबसे बड़ा गुनाह है, क्योंकि किसी की मजबूरी का फायदा उठाने वाले को अल्लाह तआला माफ नहीं करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें