फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के उल्लंघन पर तीन मुकदमे दर्ज, 350 दोपहिया के चालान

विज्ञापन
मीनाक्षी पुल ऑटो का इंतजार करती युवती । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लागू लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासनिक स्तर से लगातार सख्ती की जा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बुधवार को भी पुलिस ने खूब शिकंजा कसा। इस दौरान तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 610 वाहनों को चेक करते हुए 350 के चालान किए गए। वहीं 52 वाहनों को सीज करते हुए मौके पर 18 हजार रुपेय जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान पैदल घूमने वालों को फटकार लगाकर घरों को भेजा गया। इस सख्ती का ही असर रहा कि सुबह 11 बजे के बाद सड़कें सूनी हो गईं। इस दौरान डीआईजी ने रेंज के बॉर्डरों का जायजा लिया, वहीं डीएम-एसएसपी ने शहर में भ्रमण कर स्थितियों का जायजा लिया। सख्ती के लिहाज से जिले में बैरियर व नाकों की संख्या बढ़ाकर 75 कर दी गई है।
विज्ञापन

लॉक डाउन का असर बुधवार को शहर की सड़कों पर प्रभावी ढंग से दिखा। इसे सफल बनाने में पुलिस की भी सुबह से ही पुरजोर कोशिश रही। हर चौराहा पर बेरिकेटिंग कर रोकटोक हुई। हालांकि रोकटोक पर किसी ने बीमारी के लिए दवाएं तो किसी ने घर के लिए राशन लेने जाने का बहाना बनाया। इस पर पुलिस ने वाहन लेकर निकलने वालों के चालान काटने शुरू कर दिए शाम पांच बजे तक पुलिस ने 610 वाहनों को चेक करते हुए 350 के चालान काटे। इसके साथ ही 52 गाड़ियों को सीज कर दिया। इसके साथ ही पैदल निकलने वालों को डांट फटकार लगाकर सैंकड़ों लोगों को घरों को वापस भेजा। सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच शहर में सिर्फ राशन दुकानें, दूध डेरी, दवा दुकानें, पेट्रोल पंप ही खुले। इन सबकी खरीदारी करने को जनता उमड़ पड़ी। हालांकि पुलिस की टीमें इन दुकानों के पास खड़ी रहीं। हर किसी खरीदारी को एक-एक मीटर की दूरी बनाकर खड़े होने दिया गया। 11 बजते ही पुलिस ने इन दुकानों को बंद करवा दिया।
इसके बाद 12 बजे लोग मंगलवार की तरह सड़कों पर चहलकदमी को उतरी। पुलिस ने इन पर सख्ती की। दोपहर एक बजे तक शहर की सड़के पूरी तरह से खालीं हो गईं। पुराने शहर के रेलवे रोड से लेकर मामू भांजा, अब्दुल करीम चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा, चंदन शहीद रोड, ऊपरकोट, खटीकान, देहली गेट, तुर्कमान गेट आदि इलाकों में लोग अपने घरों के सामने या छत पर खड़े हो गए। पुलिस ने गश्ती कर इन लोगों को भी घरों के भीतर कर दिया। इधर, सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गश्ती कर जीवनगढ़ इलाके की गलियों में लॉकडाउन का हवाला देकर गलियों में खड़े लोगों को अंदर किया। सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, केल नगर चौराहा से लेकर रामघाट रोड क्वार्सी चौराहा तक लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया। डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह ने बॉर्डरों का जायजा लिया, वहीं डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने शहर में भ्रमण किया। इधर, शहर के सासनी गेट जयगंज में निर्धारित समय के बाद दूध की दुकान खोलने और भीड़ लगने पर, क्वार्सी में गांधी आई अस्पताल के बाहर निर्धारित समय के बाद दूध बेचने और भीड़ने लगने पर मुकदमे दर्ज किए हैं। वहीं देहात के गोंडा में एक मुकदमा लॉकडाउन का पालन न करने पर दर्ज किया गया है। इनमें लोगों पर 188 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

-लोगों को घरों में रहने के लिए लगातार हमारी पुलिस टीमें जागरूक कर रही हैं। फिर भी अगर कोई बात नहीं मान रहा है तो उस पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा घरों में ही रहें। बात न मानने पर कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।-मुनिराज जी एसएसपी
डीएम ने लाक डाउन में 20 सेवाओं पर जारी की आवागमन की छूट
डीएम ने बुधवार को लाक डाउन के दौरान 20 विभागों के कर्मचारियों को आवागमन की छूट प्रदान की है। इनमें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, कारागार प्रशासन एवं सशस्त्र बल, ऊर्जा बिजली कार्यालय एवं बिलिंग सेंटर, नगर विकास, खाद्य एवं रसद, आपदा एवं राहत, सूचना, जनसंपर्क एवं सूचना प्राद्योगिकी, अग्रिशमन व सिविल डिफेंस, आपातकालीन सेवाएं, आईटी संबंधित सेवाएं मसलन टेलीफोन, इंटरनेट एवं डेटा सेंटर, डाक सेवाएं, बैंक, एटीएम, बीमा कंपनियां के वर्दीधारी सुरक्षा गार्ड, ई कामर्स खाद्य वस्तु होम डिलेवरी व ग्रोसरी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, पेट्रोल पंप, एलपीजी आयल एजेंसी, दवा की दुकान, दवा निर्माण एवं चिकित्सकीय उपकरण इकाइयां, आवश्यक वस्तु एवं खाद्य सामग्री निर्माता, थोक एवं फुटकर विक्रेता एवं पशु चिकित्सा एवं पशु आहार विक्रेता, मत्स्य आहार, कृषि बीज एवं रसायनिक उर्वरक आदि शामिल हैं। खेल, शैक्षणिक, राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, खेल, संगोष्ठी आदि पर रोक लगाई है।
हेल्प लाइन नंबर भी जारी
डीएम लोगों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी कराये हैं। आपात स्थिति में कलक्ट्रेट स्थित जिला कंट्रोल रूम के नंबर 2420100, 2420101, खाद्य आपूर्ति एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नोडल अफसर व एडीएम वित्त के मोबाइल नंबर 9454417584, जिला पूर्ति अधिकारी के मोबाइल नंबर 7017744631 एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के मोबाइल नंबर 9411403339, स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम पर स्वास्थ्य संबंधी शिकायत सीएमओ के मोबाइल नंबर 9456000050,एसीएमओ के मोबाइल 9761220777, 9759947840, 9528515151, 8630467420 तथा क्त्रसइम संबंधी शिकायतें पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर सीसीआर 9454402808 तथा डीसीआर के नंबर 9454402807 पर की जा सकती है।

कोरोना वायरस को लेकर अलीगढ़ में लॉकडाउन के तीसरे दिन मसूदाबाद चौराहे पर घूम रहे युवकों से उठक बैठ- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें