फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 45 दिन की छुट्टियों की मांग को पैदल मार्च 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं 45 दिन की छुट्टियों की मांग को लेकर असहयोग आंदोलन छेड़े हैं। इसी क्रम में 30 मई को पैदल मार्च किया जाएगा। शुक्रवार को औटा व समन्वय समिति रम्पुटा के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में श्री वार्ष्णेय मंदिर परिसर में बैठक हुई, जिसमें कुलपति से संशोधित नया आदेश निर्गत कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के दौरान परीक्षा कार्य में सहयोग करने वाले शिक्षकों को एक दिन के बदले में एक दिन का प्रतिकार अवकाश देने का निर्देश जारी किया जाए। 30 मई को विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं टीकाराम कन्या महाविद्यालय से विश्वविद्यालय कैंप कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। एक जून से सभी प्रकार के परीक्षा कार्यों में असहयोग करेंगे। बैठक में डॉ. सीमा बंसल, डॉ. वीरेंद्र वार्ष्णेय, डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. कवि शंकर वार्ष्णेय, डॉ. भावना, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. रमेश, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मंजू लता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें