बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विकास खंड गोंडा चैंपियन बना। डायट प्राचार्य ने खिलाड़ियों से सलामी ली। एडी बेसिक शिक्षा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. आईपी सोलंकी व बीएसए सतेंद्र कुमार ने गुब्बारे छोड़ कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दिव्यांग बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, गुब्बारा दौड़, नृत्य व वादन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में काजल, सलोनी अकराबाद, मोनू, राधा चंडौस, उषा, अनुराधा विकास खंड जवां, सोनम बिजौली, रोहित धनीपुर, शिवम गंगीरी प्रथम रहे। समीर, रवि, अंकित, पंकज, पायल, सौरभ, प्रेम, अनुराधा लकी द्वितीय स्थान पर रहीं। रिद्धि, अनुराधा, प्रशांत, दीपांशु, जसविंदर, तरुण, कपिल, मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। एडी बेसिक शिक्षा डॉ. पूरन सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन सुशील कुमार शर्मा व चेताली वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित ऋषि कुमार, मुकेश कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. प्रशांत शर्मा, कुमकुम सिंह, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
प्राथमिक बालिका वर्ग
50 मीटर
सविता प्रथम टप्पल
साक्षी द्वितीय इगलास
दुर्गेश तृतीय अकराबाद
100 मीटर
मुस्कान प्रथम इगलास
दुर्गेश द्वितीय अकराबाद
उजाला तृतीय गंगीरी
200 मीटर
मुस्कान प्रथम इगलास
काजल द्वितीय अतरौली
तमन्ना तृतीया टप्पल
400 मीटर
रवीशता प्रथम टप्पल
बबीता द्वितीय बिजौली
मुस्कान तृतीय इगलास
लंबी कूद
अनुष्का प्रथम गोंडा
पूनम द्वितीय अतरौली
रितु तृतीय अकराबाद
बालक वर्ग
50 मीटर
बंटू प्रथम गोंडा
प्रशांत द्वितीय इगलास
रिजवान तृतीय टप्पल
100 मीटर
हेमंत प्रथम गोंडा
अनस द्वितीय बिजौली
तुलसी तृतीय अकराबाद
200 मीटर
प्रेमचंद प्रथम खैर
प्रशांत द्वितीय इगलास
तुलसी तृतीय अकराबाद
400 मीटर
लोकेश प्रथम गंगीरी
मनीष द्वितीय अतरौली
कान्हा तृतीय टप्पल
लंबी कूद
प्रेमचंद प्रथम खैर
दीपक द्वितीय इगलास
तरुण तृतीय धनीपुर
जूनियर वर्ग बालिका
100 मीटर
नैनसी सिंह प्रथम अतरौली
अंजलि द्वितीय गोंडा
मोहनी तृतीय टप्पल
200 मीटर
अंजलि गोंडा प्रथम
यासमीन द्वितीय टप्पल
जयप्रभा तृतीय अतरौली
400 मीटर
दीक्षा प्रथम अतरौली
राखी द्वितीय बिजौली
अनुष्का तृतीय गोंडा
600 मीटर
अंजलि प्रथम गोंडा
सरस्वती द्वितीय इगलास
कृष्णा तृतीय धनीपुर
लंबी कूद
नैनसी प्रथम अतरौली
सोनिया द्वितीय लोधा
निशा तृतीय गंगीरी
ऊंची कूद
सोनिया प्रथम लोधा
अंजलि द्वितीय गोंडा
यासमीन तृतीय इगलास
गोला फेंक
फूलन देवी गंगीरी प्रथम
सीमा धनीपुर द्वितीय
शिवानी गोंडा तृतीय
तश्तरी फेंक
शिवानी गोंडा प्रथम
सीमा द्वितीय धनीपुर