जिले में शीत लहर के चलते ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल किया। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार सुबह से ही सर्द हवाएं चलना शुरू हो गईं। लोग ठंड से बचने के लिए घरों से कम निकले। सुबह 10 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किमी. प्रति घंटा की रही।