फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा सरकार होती तो वैक्सीन का पैसा भी खा जाते : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन के पैसे भी खा जाते। ये लोग कोरोना काल में घर से नहीं निकले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना फिर आ रहा है। बबुआ (अखिलेश यादव) घर बैठे रहो। जनता जनार्दन को अपना फैसला लेने दें। जरूरतमंद लोगों को राशन दिया गया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पांच साल पहले कहा था कि एक करोड़ युवाओं को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन देेंगे। सरकार अपना वादा पूरी कर रही है, मुफ्त डिजिटल एक्सेस के साथ। तमाम खर्च सरकार उठाएगी। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं डबल इंजन की सरकार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद खत्म करने के लिए अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कि यह लड़ाई रचनात्मकता एवं विध्वंसक मानसिकता के बीच है। एक कालखंड में अयोध्या में मंदिर तोड़ा गया। मथुरा में श्रीकृष्ण के मंदिर को अपवित्र किया जा रहा था। अच्छे काम करने वाले श्रमिकों के हाथ काट दिए जाते थे। संस्कृति एवं मातृभूमि के प्रति लगाव नहीं होता है तो यही होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में मंदिर में काम करने वाले श्रमिकों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा कि पांच साल बिना रुके-टिके जनता की सेवा की है। मुख्यमंत्री ने जनता से हाथ उठवा कर पूछा कि क्या तीन महीने भाजपा का सहयोग करने को तैयार हैं। संचालन जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व विधायक अनिल पाराशर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें