कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसारा में पानी की कुंडी में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बिसारा निवासी देवपाल सिंह के चार बेटों में दूसरे नंबर का 20 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार 20 वर्षीय को अपनी फसल में नलकूप से पानी लगा रहा था। युवक पानी लगाने के बाद नलकूप की कुंडी में नहाने चला गया।
जैसे ही वह कुंडी में उतरा तो उसका सिर नीचे की ओर ही रह गया। इसके बाद वह नहीं उठ सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक घटे बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग नलकूप पर पहुंचे तो अजीत का शव पड़ा हुआ था। यह देख उनकी चीख निकल गई। ग्रामीणों ने अजीत को कुंडी से बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद