फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक युवक को डिबाई रोड पर बुलंदशहर अलीगढ़ सीमा के निकट मंगलवार शाम एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव बड़ागांव उखलाना निवासी नीरज कुमार (32) पुत्र कुंवरपाल सिंह करीब दो वर्ष से अलीगढ़ जिला मलखान सिंह अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। मंगलवार को वह डिबाई में किसी डॉक्टर से मिलने बाइक लेकर गया था। देर शाम लौटते समय अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र चौहान के अनुसार मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें