फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरेश और जमीरउल्लाह के खिलाफ वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायकों, सांसदों सहित अन्य माननीयों पर चल रहे मुकदमों के इलाहाबाद हाईकोर्ट से जिला मुख्यालयों पर स्थानांतरित होने के बाद मंगलवार को चार माननीयों के मामलों की सुनवाई अदालत में हुई। इसके बाद पूर्व विधायक वीरेश यादव के खिलाफ धारा 307 के मामले में और पूर्व विधायक जमीरउल्लाह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार, माननीयों पर चल रहे मुक दमों की सुनवाई अब इलाहाबाद हाईकोर्ट से जिला न्यायालयों में स्थानांतरित की गई है। स्थानीय स्तर पर एडीजे तृतीय विशेष कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई होगी। विधायक संजीव राजा, विधायक अनिल पाराशर, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, विधायक ठा. दलवीर सिंह सहित दर्जनों माननीयों पर अलग-अलग मामलों में मुकदमे विचाराधीन हैं। ऐसे करीब 12 मामले अलीगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।
मंगलवार को ठा. दलवीर सिंह, जमीउरल्लाह और बिजेंद्र सिंह के आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई एडीजे तृतीय की अदालत में हुई। साथ ही पूर्व विधायक वीरेश यादव पर सन 1998 में धारा 307 के तहत दर्ज एक मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद वीरेश यादव और जमीरउल्लाह के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इसके अलावा आचार संहिता के मामले में पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह जमानत करा चुके हैं। अब यहां केस ट्रांसफर होने के बाद उन्हें फिर से जमानत करानी होगी, इसके लिए अदालत ने समन जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें