फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में एएमयू तीसरे पायदान पर

विज्ञापन
बाब-ए-सैयद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तीसरे नंबर पर है। साप्ताहिक इंडिया टुडे की सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थानों की वार्षिक रैकिंग में यह स्थान दी गई है।
विज्ञापन

एएमयू स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे समय में इस रैकिंग को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इंडिया टुडे ने एएमयू को 2000 में से 1694.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्रदान किया है। एएमयू को धारणा के स्तर पर 1000 में से 969.9 अंक दिए गए हैं जो रैंकिंग में नंबर दो यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद से बेहतर है। इंटेक क्वालिटी तथा गवर्नेंस के आधार पर भी एएमयू ने हैदराबाद विश्वविद्यालय से अधिक 167.5 स्कोर प्राप्त किया है। गत तीन वर्षों में सबसे अधिक पेटेंट प्राप्त करने के आधार पर भी एएमयू को तीसरा स्थान दिया गया है जबकि सबसे अधिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के आधार पर 78 कोर्सेज के साथ एएमयू दूसरे स्थान पर है।
उल्लेखनीय है कि इंडिया टुडे की रैकिंग में जेएनयू प्रथम, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद द्वितीय एवं एएमयू तीसरे स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय क्यूएस वर्ल्ड रिपोर्ट की रैकिंग में एएमयू विश्व की एक हजार सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में शामिल है। जबकि यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की रैकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों में एएमयू दूसरे नंबर पर है। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस शानदार उपलब्धि पर एएमयू के अध्यापकों, शोधार्थियों तथा छात्र छात्राओं को बधाई दी है और उनसे उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें