फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल्स कारोबारी के नाबालिग बेटे ने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर कराई घर में चोरी

विज्ञापन
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पकड़े गये चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के हमदर्द नगर बी में ट्रैवल्स एजेंसी संचालक के घर में हुई 4.10 लाख की चोरी की वारदात को खुद कारोबारी के नाबालिग बेटे ने ही दोस्तों व रिश्ते के भाईयों ने साथ मिलकर अंजाम दिया था। सोमवार को एक मुखबिर की सूचना पर भमौला चौकी के पास से पुलिस ने सभी चोरों को दबोचकर मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में चार बालिग और तीन नाबालिग आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया के अनुसार हमदर्द नगर बी निवासी ट्रैवल्स कारोबारी रियासत के घर दो दिन पहले 4.10 लाख रुपये की चोरी हुई थी। सोमवार को मुखबिर से कुछ लोगों के अवैध हथियारों संग भमौला चौकी के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके सलीम जावेद पुत्र नईम अहमद, अर्सलान पुत्र रियाज अहमद, आदिल पुत्र अयाज हुसैन, वसीम पुत्र शकील सहित तीन नाबालिगों को दबोच लिया। सभी निवासी सिविल लाइंस एरिया के हमदर्द नगर, जमालपुर के रहने वाले हैं।
इनके पास से दो तमंचे और 3.22 लाख रुपये और एक 17 हजार रुपये की कीमत का नया मोबाइल फोन बरामद किया। इनसे जब थाने लाकर पूछताछ की गई तो ट्रैवल्स एजेंसी संचालक के घर में हुई 4.10 लाख की चोरी का खुलासा हो गया। बरामद की रकम उसी चोरी से संबंधित निकली। चोरों की हिस्ट्री खंगालने पर पता लगा कि गिरोह में शामिल एक नाबालिग खुद ट्रैवल्स एजेंसी संचालक का बेटा है। इसके बाद नाबालिग आरोपी ने खुद ही कुबूल किया कि उसने पिता द्वारा ऊंचे शौक पूरे न करने को घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों को दबोचने वाली टीम में एसआई जय प्रकाश चंद्र तिवारी, एसआई दीपक नागर, विजयपाल सिंह, जय सिंह, एहतेशाम, हरेंद्र कुमार, शोएब खान शामिल रहे।
विज्ञापन

वारदात के बाद पड़ोसी के घर में लिया किराए पर कमरा
पुलिस पूछताछ में ट्रैवल्स संचालक के बेटे ने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसी के ही घर में सभी को साथ लेकर छिप गया था। पैसा भी अपने साथ वहीं रखा था। पड़ोसी को बताया था कि कु छ दोस्त बाहर से परीक्षा देने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें