फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : 82 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
अब्दुल्ला कॉलेज से प्रवेश परीक्षा छूटने के बाद बाहर बच्चों का इंतजार करते परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के स्कूल की कक्षा 11 व डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। दोनों में प्रवेश के लिए 24 हजार 284 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा यूनिवर्सिटी परिसर सहित देश के आठ शहरों में 53 केंद्रों पर हुई। 82 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

कक्षा 11 (विज्ञान वर्ग) व डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पहली पाली की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई। परीक्षा में 18 हजार 778 में से 15 हजार 415 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3 हजार 363 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कक्षा 11 (कला व वाणिज्य वर्ग) की दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से 5 तक हुई। परीक्षा में 5 हजार 506 में से 4 हजार 365 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3 हजार 871 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा बरेली, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, कोलकाता, मेरठ, किशनगंज व अलीगढ़ में बने परीक्षा केंद्रों पर हुई। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, डिप्टी प्रॉक्टर अन्य अधिकारियों के साथ यूनिवर्सिटी परिसर व अन्य शहर के स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। वरिष्ठ शिक्षकों को अलीगढ़ व बाहर के केंद्रों प पर्यवेक्षक के रूप में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

पानी के स्टॉल कम करने पर भड़के
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के स्कूल में कक्षा 11 व डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा देने परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में सामाजिक संगठनों ने पानी व बिस्किट के स्टॉल लगा रखे थे, लेकिन प्रॉक्टोरियल टीम ने स्टॉल को छोटा करा दिया, जिससे संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पानी-बिस्किट के स्टॉल दूरदराज क्षेत्रों से आए परीक्षार्थियों व लोगों की सेवा करने के लिए लगा रखे थे। इस प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि स्टाल का साइज बड़ा था, जिसे कम करने की गुजारिश की गई थी। स्टॉल का दायरा बड़ा होने से सड़क पर लोग वाहन आड़े-तिरछे खड़े देते हैं, जिससे आने-जाने में दुश्वारी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

11वीं के परीक्षार्थी बोले
गणित के प्रश्न कठिन थे। जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान व इंडो-इस्लामिक के प्रश्न आसान थे। - अनुश्री गुप्ता, रमेश विहार
सारे प्रश्नों को बेहतर तरीके से हल किया है। अब परीक्षा परिणाम आने का इंतजार है। - काजल, सुरेंद्रनगर
पेपर कुछ प्रश्न कठिन थे। पेपर अच्छा हुआ है। अब रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा। - खुशी वार्ष्णेय, बेगम बाग
गणित विषय के प्रश्न कठिन थे। जैसी तैयारी की थी, उसी हिसाब से प्रश्न आए थे। - उत्कर्ष, मानसरोवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें