एएमयू के एडमिशन कमेटी की बैठक में पाठ्यक्रमों के संशोधन और सीटें घटने-बढ़ने पर चर्चा की गई। साथ ही एडमिशन बुलेटिन निकालने की जिम्मेदारी परीक्षा नियंत्रक को सौंपी गई। बुधवार सुबह 11 बजे हुई कमेटी की बैठक में प्रवेश परीक्षा कब, कैसे, कहां और कितने केंद्रों पर कराई जाए, इस पर लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। 35 बिंदुओं पर चर्चा हुई।
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने परीक्षा नियंत्रक को बुलेटिन निकालने की जिम्मेदारी सौंपी। शाम को प्रोवोस्ट की बैठक हुई, जिसमें डायनिंग हॉल शुरू करने पर चर्चा हुई। कॉमन हॉल की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों के आने के साथ ही डायनिंग हॉल शुरू हो जाए, इसकी जिम्मेदारी प्रोवोस्ट को सौंपी गई है। खासतौर से छात्राओं के लिए डायनिंग हॉल शुरू हो जाना चाहिए।