फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

12 जनवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलीगढ़ आगमन के लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। कार्यक्रम को देखते हुए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी में अधीनस्थों के साथ समीक्षा करते हुए नगर निगम की व्यवस्थाओं को 04 जोन में विभक्त कर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्हें चाकचौबंद इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अनुपालन में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने राज्यपाल के प्रस्तावित रूट का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने आगमन मार्ग खेरेश्वर धाम रोड से सरसौल बाईपास होकर बरौला जाफराबाद पुल होते हुए नगला पटवारी, मंजूर गढ़ी रोड से एफएम टावर, मंजूर गढ़ी रोड होते हुए महेशपुर फ्लाईओवर से बाईपास सर्किट हाउस एवं सर्किट हाउस से क्वारसी बाईपास एटा चुंगी बाईपास से धनीपुर मंडी होकर जीटी रोड से आगरा रोड तक भ्रमण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवकुमार को महामहिम के रूट पर विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ कूड़े व मलबे को उठवाने के निर्देश दिए। सारसौल चौराहे से बरौला जाफराबाद की ओर जाने वाली क्षति ग्रस्त सड़क पर तत्काल पैच वर्क कराए जाने व महामहिम के प्रस्तावित रूट की सभी सड़क को गड्ढा मुक्त व मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें