फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ सांसद का आया बयान: एएमयू में होली खेलने वालों को छेड़ा तो ऊपर पहुंचा देंगे, अनुमति की जरूरत नहीं

Fri, 07 Mar 2025 10:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

7 मार्च को सांसद सतीश गौतम अलीगढ़ पहुंचे। यहां मीडिया से उन्होंंने कहा कि एएमयू में धूमधाम से होली खेली जाएगी। जब मुसलमानों के आयोजन के लिए वहां कोई अनुमति नहीं ली जाती है तो हिंदुओं के लिए अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
एएमयू में होली खेलने पर बयान देते अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली खेलने को लेकर हो रही सियासी बयानबाजी में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान सामने आया है। सांसद ने कहा है कि एएमयू में होली खेलने वालों को छेड़ा तो ऊपर पहुंचा देंगे। उन्होंने कहा कि जिन्नावादी सोच के लोगों ने एएमयूू का माहौल खराब किया है। ऐसे ही लोगों ने एएमयू के पास इजराइल के झंडे को सड़क पर पेंट किया था, जिस पर गाड़ियां दौड़ रही थीं। इससे इन लोगों की मानसिकता का पता चलता है। 

विज्ञापन


बता दें कि एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित करने के लिए एएमयू प्रशासन द्वारा अनुमति न देने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। पिछले कई दिन से इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन और भाजपा के नेता होली मिलन समारोह की अनुमति न मिलने पर एएमयू प्रशासन का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


7 मार्च को सांसद सतीश गौतम अलीगढ़ पहुंचे। यहां मीडिया से उन्होंंने कहा कि एएमयू में धूमधाम से होली खेली जाएगी। जब मुसलमानों के आयोजन के लिए वहां कोई अनुमति नहीं ली जाती है तो हिंदुओं के लिए अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं है। यदि होली खेलने वाले छात्रों से मारपीट की जाती है तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि उनके लोकसभा चुनाव के दौरान भी होली पर हिंदू छात्रों को दौड़ाकर पीटा गया था। एएमयू में अराजकता फैलाने वालों का इंतजाम हमारे पास है। अराजकता फैलाने वालों को ऊपर पहुंचाने का सिस्टम भी हमारे पास है। इस मामले में एएमयू वीसी तथा अन्य अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 
विज्ञापन


एएमयू प्रशासन करे होली मिलन समारोह का आयोजन: अशोक 
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने एएमयू में हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह की अनुमति न देने के मामले में राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय भारत सरकार के अधीन है। ऐसे में होली समारोह की अनुमति न देने से गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने एएमयू प्रशासन द्वारा अन्य धर्मों के त्योहारों की तरह होली मिलन समारोह आयोजित करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें