फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाथ-पैर तोड़कर पत्नी को किया घायल, कमरे में किया बंद, पांच के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 07 Mar 2025 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि बच्चा न होने को लेकर करीब साल भर से ससुराल वाले बहू को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।  4 मार्च को पति सहित सास-ससुर ने गुड़िया को बुरी तरह से पीटकर एक हाथ-एक पैर की हड्डी तोड़ दी और एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता गुड़िया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गंगीरी के गांव तरैची में एक युवक ने अपने परिजन के साथ मिलकर पत्नी को बुरी तरह से पीटा। उसका एक हाथ और एक पैर तोड़कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दर्द से कराह रही पीड़िता को कमरे से बाहर निकाला, जिसके बाद उसके पिता इलाज के लिए ले गए। मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


गांव धनसिंहपुर निवासी छोटेलाल के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी गुड़िया की शादी करीब साढ़े छह साल पहले थाना पालीमुकीमपुर के गांव तरैची निवासी जयप्रकाश के साथ की थी। बच्चा न होने को लेकर करीब साल भर से ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 

4 मार्च को पति सहित सास-ससुर ने गुड़िया को बुरी तरह से पीटकर एक हाथ-एक पैर की हड्डी तोड़ दी और एक कमरे में बंद कर दिया। खबर मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर वह घायल बेटी को इलाज के लिए ले जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें