फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 50 से अधिक बच्चों को बंदरों ने काटा

विज्ञापन
नगला मानसिंह में बंदरों के आतंक से जख्मी हुए बच्चों को दिखाते उनके परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगला मानसिंह में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। 50 से अधिक बच्चों को बंदर काट चुके हैं। स्थानीय निवासी परेशान हैं। बुधवार को प्रशासन के खिलाफ विरोध जाहिर किया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ बंदरों ने काफी आतंक मचा रखा है। यह बंदर सिर्फ छोटे बच्चों पर ही हमला करते हैं।
विज्ञापन

अब तक 50 से अधिक बच्चे बंदर के हमले की चपेट में आ गए हैं। बंदरों ने किसी के कान काटे हैं। किसी के चेहरे को नोचा है। सिर अथवा शरीर पर काटा है। आए दिन तीन तीन-चार बच्चे घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि प्रशासन सुन नहीं रहा है। इन बंदरों को पकड़कर कहीं बाहर छुड़वाना होगा। तभी राहत संभव है। इस मौके पर दिनेश, अर्जुन सिंह, गोपाल, महेंद्र सिंह, श्योदान सिंह, काली चरण, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें