फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ऑनलाइन तरीके से मुस्लिम महिलाओं की खरीद-फरोख्त के विरोध में मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट पर एप के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं की खरीद-फरोख्त किए जाने और इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने के विरोध में शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला। पुरानी चुंगी स्थित सेंटेनरी गेट से बॉब ए सैयद तक निकाले गए इस मार्च के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

छात्र नेता जानिब हसन ने कहा कि इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी और खरीद-फरोख्त हो रही है। इस मामले में दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इसी के खिलाफ यह मार्च निकाला गया है।
जानिब हसन ने मांग की कि इस पूरे मामले पर जांच और उस ग्रुप के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। छात्र नेता अबू सैयद छात्र ने कहा कि ये हमारे देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस अवसर पर जुनैद, तौसीफ, अकरम, विकास यादव, सोहेल, अशरफ राणा, सुहेब चौहान, यासिर, शाहरुख चौधरी, मुबश्शिर, शारिक, फैजान, जकी उर रहमान, रिजवान चौधरी, मुस्तकीम, काशिफ, अरबाज, आदिल अरबाज आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें