फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : धान की नीलामी न लगाने पर चार आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की नीलामी बीच में छोड़ने के मामले में धनीपुर मंडी के चार प्रमुख आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान यह अनियमितता पाए जाने पर मंडी सभापति एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने मंडी सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। धान बिक्री एवं नीलामी पर नजर रखने के लिए दिवसवार अफसरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

धान खरीद में अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को तीन प्रशासनिक अफसरों ने धनीपुर मंडी का दौरा किया। एसडीएम कोल कुंवर बहादुर ने मंडी का निरीक्षण कर नीलामी देखी। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल एवं सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा मंडी पहुंच गए।
निरीक्षण में पता चला कि किसान अपना धान प्रतिदिन हो रही बोली से कम में बेच रहे है तथा बोली के अनुसार धान विक्रय नहीं हो रहा है। मजिस्ट्रेटों को देख चार आढ़ती बोली छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

इस मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए मंडी सभापति व सिटी मजिस्ट्रेट ने मैसर्स कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी दुकान संख्या सी 64, मैसर्स देवेश कुमार अवनेश कुमार दुकान संख्या बी-26, मैसर्स दयानंद गोयल एंड कंपनी दुकान संख्या सी-19 व मैसर्स शंभूदयाल जितेंद्र कुमार थोक व्यापारी एवं आढ़ती नीलामी चबूतरा संख्या 3/10 का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश कर दिए। मंडी सचिव धनीपुर से स्पष्टीकरण तलब कर लिया।
मंडी समिति धनीपुर में होने वाली नीलामी पर तय होने वाली बोली के आधार पर धान विक्रय हेतु अधिकारियों की दिवसवार तैनाती कर दी है। इनमें डिप्टी आरएमओ राजीव कुलश्रेष्ठ सोमवार, जिला कृषि अधिकारी डॉ राम प्रवेश मंगलवार, तहसीलदार कोल सुरेंद्र सिंह बुधवार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ धीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल शुक्रवार, उप निदेशक कृषि जसराज सिंह को शनिवार को नीलामी बोली में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें