फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सरकारी कार्यालयों की कोविड हेल्प डेस्क ही लापरवाही से संक्रमित

विज्ञापन
अलीगढ़: दीनदयाल हॉस्पिटल में कोविड 19 वार्ड में मरीजों द्वारा धुम्रपान के दौरान फेंकी गई बीड़ी व प? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना काल में प्रशासन लोगों को मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल और दो गज की दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है। मगर, प्रशासन के अपने ही सरकारी कार्यालय कोरोना काल में भी लापरवाही बरत रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में कहीं कोविड हेल्प डेस्क नहीं है तो कहीं पर स्टाफ ही नहीं है। ऐसे में ये लापरवाही सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ वहां आने वाले फरियादियों पर भारी पड़ सकती है। रिपोर्ट में पेश है सरकारी कार्यालयों का हाल।
- एसएसपी ऑफिस : कार्यालय के गेट पर ही कोविड हेल्प डेस्क बनी थी। यहां आने-जाने वालों की तापमान जांच सहित कोविड एंटीजन जांच भी होती मिली।
- डीएम ऑफिस : दफ्तर के बाहर की कोविड हेल्प डेस्क स्थापित मिली। एक कर्मचारी आने-जाने वालों की जांच कर रहा था। साथ ही एलटी टीम उनकी कोरोना जांच भी करती मिली।
विज्ञापन

- आरटीओ ऑफिस : यहां कोविड हेल्प डेस्क स्थापित नहीं की गई। दिखाने मात्र को एक सैनिटाइजिंग मशीन लगा रखी है। वह भी बंद है। उसमें सैनिटाइजर तक खत्म हो गया है।
विज्ञापन

- नगर निगम : कोविड हेल्प डेस्क तो स्थापित मिली। मगर, उस पर कर्मचारी नहीं था। एक व्यक्ति बैठा हुआ था। उसने खुद ही मास्क नहीं लगा रखा था।
- विकास भवन : कोविड हेल्प डेस्क के होने के बाद भी आने-जाने वालों को बिना सैनिटाइज किए और तापमान मापे ही अंदर भेजा जा रहा था।
- रोडवेज स्टैंड : गांधी पार्क बस अड्डे पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित मिली। मगर, कोई कर्मचारी नहीं था। कर्मचारी की सीट पर यात्रियों के बच्चे बैठे थे।
- जिला पंचायत कार्यालय : यहां कोई कोविड हेल्प डेस्क स्थापित नहीं की गई।
- पोस्ट ऑफिस : यहां कोविड हेल्प डेस्क ही स्थापित नहीं की गई।
जिन सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क का संचालन नियमित तौर पर नहीं किया जा रहा है, उनके अध्यक्षों को इस संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। साथ ही लापरवाही के लिए कार्रवाई भी की जाएगी। - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें