जहरीली शराब कांड के आरोपी कारोबारी विजेंद्र कपूर की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख नियत की गई है। सत्र न्यायालय में दायर अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। मगर अभियोजन अधिवक्ता द्वारा क्राइम रिकार्ड तलब किए जाने और बहस पर तैयारी के लिए समय मांगा गया।
इस अनुरोध पर न्यायालय ने क्राइम रिकार्ड तलब करते हुए बुधवार की तारीख नियत कर दी है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता डीजीसी फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तीनों जमानत अर्जियां पर मंगलवार को सुनवाई की तारीख नियत थी।
मगर खुद उनकी ओर से क्राइम रिकार्ड तलब किए जाने व बहस के लिए समय मांगा। इस अनुरोध पर न्यायालय ने रिकार्ड तलब करते हुए बुधवार की तारीख नियत कर दी है। बता दें कि शराब कांड के मुख्य आरोपियों की सूची में शामिल यह पहले आरोपी की जमानत अर्जी दायर की गई है।